उत्तराखंड नवनिर्माण सेना की कार्य समिति गठित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड नवनिर्माण सेना (गैर राजनीतिक) की कार्य समिति (सेंट्रल एक्सक्यूटिव) का पुनर्गठन किया गया। सेना का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड का समग्र विकास के लिए सांस्कृतिक क्षेत्रवाद की अवधारणा को कार्यान्वित करना, भौगोलिक नियोजन स्थापित करना और जल-जंगल-जमीन पर उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना, उत्तराखंड की संस्कृति, पहचान, परंपरा, मान्यता, भाषा का संरक्षण व विकास करना है।
डॉ. शक्ति शैल कपरवाण अध्यक्ष उत्तराखंड नवनिर्माण सेना ने बताया कि एडवोकेट दीपक गैरोला, गोविंद डंडरियाल, जगमोहन सिंह रावत, गीता रौतेला को उपाध्यक्ष, बिलास गौड़, भोपाल सिंह चौधरी, आशीष नौटियाल, अवतार सिंह बिष्ट को महामंत्री, प्रवेंद्र सिंह रावत, कमल ध्यानी, शीशपाल सिंह रौतेला को प्रवक्ता, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह रावत, सुबोध कुमार चमोली को सचिव, बलवीर्र ंसह नेगी, सत्य प्रसाद कंडवाल, कविता बौडाई डंडरियाल को संगठन मंत्री, अनिल जोशी, जय सिंह रावत, विजेंद्र ध्यानी को आईटी सेल प्रभारी, प्रवेश चंद्र नवानी को सामाजिक उत्थान प्रकोष्ठ संयोजक, शशि प्रभा रावत को महिला उत्थान प्रकोष्ठ संयोजिका, डॉ. गिरीश कपरवाण को संयोजक, नरेंद्र राजपूत को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।