कोटद्वार-पौड़ी

यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेराजगार दिवस के रूप में मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अखिल भारतीय युवा कांगे्रस द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पकौड़ी बेचकर केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला बल्कि जिनका रोजगार भी था उनसे भी रोजगार छीन लिया। जिसके विरोध में पूरे देश में यूथ कांग्रेस आज बेरोजगारी दिवस मना रही है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित रार्ज ंसह के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पकौड़ी तलकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार रोजगार विरोधी है, भाजपा ने सत्ता में आने से पहले दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही केंद्र सरकार अपना वादा भूल गई। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही हे। देश में प्रशिक्षित बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे है और सरकार बेरोजगारों का पकौड़ तलने की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि आज के दिन देश को बेरोजगारी, शोषण, लचर अर्थव्यवस्था, महंगाई की ओर धकेलने वाले, मेहनत करने वालों का शोषण करने वाले, धार्मिक उन्माद और सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर सत्ता हथियाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के नौजवानों की जिम्मेदारी है कि देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए देश और प्रदेश से भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंके। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, सोशल मीडिया विधान सभा अध्यक्ष राजा आर्य, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नरेश कोटनाला, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विष्णु उनियाल, विधानसभा अध्यक्ष यमकेश्वर सुवेग जोशी, जिला प्रवक्ता अनिल चौधरी, पार्षद नगर निगम सूरज कांति, नीरज रौंतेला, शैलेंद्र चौधरी, सुनील थापा, एमडी खान, रेहान, अरविंद रावत, संजीव गौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!