रुद्रपुर। अनियंत्रित होकर एक युवक पुलभट्टा फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विनोद कुमार (35 वर्ष) पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा बरेली, राममूर्ति अस्पताल में एम्बुलेंस का चालक था। वह मंगलवार को पत्नी मीना को लेकर अपनी ससुराल बंडिया सिसई वार्ड तीन किच्छा में आया था। मंगलवार रात वह बाइक से अकेला वापस घर जा रहा था। पुलभट्टा फ्लाईओवर में पहुंचने पर उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और फ्लाईओवर की पटरी पर बैठ गया। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।