प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना के जन्मदिन पर युकां कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर युकां कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर में 45 यूनिट रक्तदान किया गया। गुरुवार को बल्लीवाला कॉलिंदी एन्क्लेव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। जनता कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है। अब कार्यकर्ताओं को भी भाजपा सरकार को उखाड़ फैकने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। बीते साढ़े चार साल से प्रदेश के युवा, किसान, विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी दुखी हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नेता प्रतिपक्ष सहित युकां कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी, धर्म सोनकर, विकास नेगी, महेश जोशी, मंजुला तोमर, परिणीता बडूनी, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, प्रतिमा सिंह, सुमित खन्ना, रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट, अल्ताफ, प्रमोद गुप्ता, सुशीला शर्मा, राजेश पुंडीर, ललित भद्री आदि मौजूद रहे।