जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैस एजेंसियों को डोर-टू-डोर गैस वितरण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें इसके लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने मालगोदाम रोड स्थित अपने कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कह चुके हैं कि देश में किसी भी तरह की गैस किल्लत नहीं है। ऐसे में कुछ लोग अफवाह फैलाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि कहा कि गैस एजेंसियों को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए। समय पर लोगों को गैस मिले, इसका विशेष ध्यान रखें। लोगों को एजेंसी के चक्कर न काटने पड़े। कहा कि हमें अनावश्यक भंडारण करने वालों पर भी ध्यान देना होगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक करण क्षेत्री आदि मौजूद रहे।