आखिरकार बलाण गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Spread the love

देवाल। ब्लॉक के दूरस्थ बलाण गांव में वायरल से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल के निर्देश पर गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान 82 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
बलाण गांव में पिछले डेढ़ सप्ताह से कई लोग वायरल से पीड़ित थे। प्रधान खीमी राम और बीडीसी सदस्य प्रदीप दानू सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी थी। हालांकि शुरुआत में कोई टीम गांव नहीं पहुंची। सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल ने इसका संज्ञान लिया और टीम भेजने के निर्देश दिए। टीम में सीएचओ आकांशा रावत, फार्मासिस्ट दिनेश शर्मा, एएनएम सोनी, आशा कार्यकर्ता राधा देवी और आशा फैसिलिटेटर गंगोत्री परिहार शामिल थे। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित 82 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचओ आकांशा रावत ने बताया कि अधिकतर लोग खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित थे। सभी मरीजों को दवाएं दी गई हैं। गांव की आशा कार्यकर्ता को लोगों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *