महिलाओं को देंगे अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानकी ओर से जखोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरमोला में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पांच से 16 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में एनआरएलएम से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों और अन्य ग्रामीण महिलाओं को अगरबत्ती बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। महिलाओं को स्वरोजगार के साथ मार्केटिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

छात्रसंघ चुनाव का आगाज, एबीवीपी ने तेज किया सदस्यता अभियान
ऋषिकेश। छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। वैभव रावत के नेतृत्व में कई छात्र-छात्राओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। विवि परिसर में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें संगठन की विचारधारा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान युवाओं ने संगठन से जुड़ने में उत्साह दिखाया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के एबीवीपी से जुड़ने से संगठन मजबूत होने का दावा किया गया। वैभव रावत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रहित की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। युवाओं को साथ लेकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कॉलेज में सकारात्मक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *