कांवड़ मेले के दौरान नीलकंठ क्षेत्र में तैनात रहेगा भारी संख्या में पुलिस बल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस प्रशासन ने नीलकंठ कांवड़ मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कांवड़ मेले के दौरान नीलकंठ क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कांवड़ मेले में प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), छ: क्षेत्राधिकारी (सीओ), 27 निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 65 उपनिरीक्षक, 40 अपर उपनिरीक्षक, 15 महिला उपनिरीक्षक, 450 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल, 145 होमगार्ड व 150 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दो यातायात निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और 30 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ व एटीएस की टीमें और पीएसी की दो कंपनियां भी मेले में तैनात रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *