जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 से 24 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोट में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 556 मरीजों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर के दौरान जनरल फिजिशियन ने 193, हड्डी रोग ने 56, स्त्री रोग ने 27, नेत्र रोग ने 34 और दंत रोग विशेषज्ञ ने 48 मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा 85 लोगों की रक्त जांच, 132 लोगों के टीबी एक्स-रे किए गए। तीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पंवार, जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका बिष्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अगमकांत, डॉ. सोनाली जोशी, एलटी राजदीप, मनीषा रावत आदि मौजूद रहे।