जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम सिलेत लियाखाल में तीन वर्षों से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। खराब पड़े हैंडपंप के कारण ग्रामीणों, जनता इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय लियाखाल के छात्र-छात्राओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुमन ढौंडियाल ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया से मुलाकात कर हैंडपंप की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान के लिए सोलर पंप लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने चौबट्टाखाल पेयजल पंपिंग योजना के वालमैन/ऑपरेटर मनोहर प्रसाद को पिछले 19 महीनों से मानदेय नहीं मिलने का मामला भी उठाते हुए लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की।