कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण का प्लान बनाएं : एसएसपी

Spread the love

चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन में एसएसपी श्वेता चौबे ने अपराध गोष्ठी में पुलिस कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उप निरीक्षक के पद पर तैनात रहे विनोद कुमार शर्मा और देहरादून में तैनात रहे अभिसूचना निरीक्षक मनोज मनराल के असामयिक निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 36 पुलिस कर्मियों को इंप्लाई ऑफ द मंथ घोषित कर पुरस्कृत किया गया। अपराध की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र करने पर जोर दिया गया। पुलिस को आगामी कांवड़ मेला 2026 को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *