गुलदार ने दो बैलों को मारा, गांव में दहशत

Spread the love

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमोली पट्टी के हेरवाल गांव में बुधवार शाम गुलदार ने जंगल में चर रहे दो बैलों को मार दिया है। घटना के बाद गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त टीम तैनात करने और गुलदार से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हेरवाल गांव निवासी गैणा देवी बुधवार को बैलों की जोड़ी को गांव के समीप जंगल में चराने ले गई थीं। शाम करीब चार बजे गुलदार ने दोनों बैलों पर हमला कर दिया जिससे दोनों मर गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के राजेंद्र सिंह राणा ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डिप्टी वन रेंजर काशीराम थपलियाल ने बताया कि जांच में दोनों बैलों की मौत गुलदार के हमले से होना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *