केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड दौरा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर धामी ने किया स्वागत

Spread the love

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के प्रदेश आगमन पर उनका स्वागत करते हुए उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के संकेत दिए। माना जा रहा है कि मुलाकात में कृषि, ग्रामीण विकास और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *