Uncategorized

केदारनाथ सहित अनेक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। नए साल की शुरुआत में ही मौसम ने ठंडक और भी बढ़ा दी है। शनिवार को केदारनाथ सहित अनेक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से जिलेभर में ठंड बढ़ गई है। लोग ठिठुरन से बचने के लिए गरम कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। इधर बर्फबारी से एक बार फिर से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। थर्टी फर्स्ट से पर्यटकों के साथ ही लोगों को बर्फबारी का इंतजार था। हालांकि तब से आसमान में बादल छा रहे थे। शनिवार को मौसम ने करबट बदल दी। सुबह से केदारनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र में दिनभर कई बार रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। त्रियुगीनारायण, तोषी, गौंडार व चिरबटिया के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ की फुंआरें गिरी। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ चोपता आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह से ही लोग धूप के दर्शन नहीं कर सके। सायं के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई और रात में ठंड और भी बढ़ गई। खराब मौसम के कारण बाजारों में पहले की तुलना में लोगों की आवाजाही भी कम देखी गई। रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ और अन्य स्थानों पर भी काफी ठंड रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!