कैफे में घुसकर भाजपा नेता पर हमला

Spread the love

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कैफे में घुसकर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने कैफे में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, केदारपुरम, दीप नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता मयंक असवाल की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व कैफे में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *