कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में सड़क पर दुकानों का सामान, राहगीर परेशान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण फैलता जा रहा है। यहां दुकानों का सामान सड़क तक लगा रहता है। शहर में ठेलों की भरमार है। वहीं, दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन भी सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं। इससे रोड पर अक्सर जाम लग जाता है, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन रोड पर दुकानदारों ने बर्तन सड़क पर सजाये रहते है। शाम के समय तो सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। दुकानों के बाहर फैला सामान ऊपर से वाहनों की कतारें। लिहाजा, हालात यह हो जाते हैं कि यहां से वाहन निकालना तो दूर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दिक्कत तब ज्यादा बढ़ जाती है जब कोई बड़ा वाहन आ गए।
शहर की सड़कों पर पसरा अस्थाई अतिक्रमण कम नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण दायरा लगातार बढ़ रहा है। हाइवे से लेकर शहर की गलियों तक यही हालात हैं। प्रमुख मार्गों के फुटपाथ तक दुकानदारों ने कब्जा लिए हैं। कहीं दुकानों का सामान फुटपाथ पर लगा रहता है तो कहीं फड़ व ठेलियां लगी है। हालात यह हैं कि पैदल आने जाने वालों को भी जगह नहीं मिल पाती है। कमोवेश पूरे शहर का यही हाल है। यही नहीं दुकानों का सामान भी सड़क तक फैला रहता है। ऐसा नहीं है कि इस शहर से नगर निगम ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। नगर निगम के अभियान के बाद दोबारा से सड़कों पर अतिक्रमण फैल जाता है। स्टेशन रोड पर अधिकांश व्यापारियों ने दुकान का सामान सड़क तक फैलाया है। इस कारण जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यहां आने वाले यात्री भी परेशान रहते है। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम मूकदर्शक बना हुआ है। स्टेशन रोड के अलावा भी गोखले मार्ग, पटेल मार्ग, बदरीनाथ मार्ग पर भी व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान आधी सड़क तक फैलाया है। इससे जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उक्त मार्गो पर रोजाना कई बार जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से कुछ दिन पहले दुकानदारों से नाली से बाहर सामान ना रखने को कहा था। नाली से सड़क की ओर सामान मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। इस मामले में अब नगर निगम मूकदर्शक बना हुआ है। कोटद्वार नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय सिंह का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

यहां है अतिक्रमण
सुमन मार्ग पर दोपहिया वाहनों के गैराज चल रहे हैं। वे आधी सड़क घेरकर बाइक की मरम्मत करते रहते हैं। सीएसडी कैंटीन मार्ग पर गढ़वाल टाकीज से सीएसडी कैंटीन गेट के पास तक सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों के गैराज बने हुए हैं। इसके कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं पटेल मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़े रहते है। गंगा दत्त जोशी मार्ग में सड़क के दोनों तरफ आधी सड़क तक सजी दुकानों के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। यहां दुकानदारों ने कपड़ों, जूतों और कास्मेटिक की दुकानें खोल रखी हैं और दुकान के अंदर से अधिक माल सड़कों पर सजा रहता है। शाम के समय करीब 20 फीट चौड़े मार्ग पर दो पहिया वाहन भी बमुश्किल से गुजर पाते हैं। ऐसे में प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!