गैस आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त, कई उपभोक्ता लौटे खाली

Spread the love

उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा के कमद क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति एक बार फिर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। सिलिंडर का ट्रक गांव तक पहुंचने के बावजूद दर्जनों उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल सका जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। घंटों इंतजार के बाद कई परिवारों को बिना सिलिंडर के ही लौटना पड़ा।
ग्राम प्रधान कमद भरत सिंह चौहान ने बताया कि कमद क्षेत्र सात गांवों का प्रमुख वितरण केंद्र है जहां हर बार बड़ी क्षमता वाला ट्रक भेजा जाता था। इससे अधिकांश उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर मिल जाते थे लेकिन इस बार विभागीय एजेंसी ने छोटे वाहन से गैस आपूर्ति कराई जिससे सिलिंडरों की संख्या जरूरत के मुकाबले काफी कम रही। परिणाम स्वरूप दर्जनों उपभोक्ता गैस से वंचित रह गए।
ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में गैस सिलिंडर ही भोजन बनाने का मुख्य साधन है। ऐसे में समय पर गैस नहीं मिलने से परिवारों के सामने भोजन पकाना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को अब अगले वितरण का इंतजार करना पड़ेगा जबकि उनके घरों में गैस पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *