Uncategorized

जान से मारने की धमकी देने पर जिपं सदस्य पर केस दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। मल्ली सिनोली निवासी एक व्यक्ति ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार सोहन लाल पुत्र मनी राम निवासी मल्ली सिनोली, नैनीताल ने भवाली कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी पुत्र लाल सिंह नेगी निवासी नथुआखान के गैंग का व्यक्ति प्रकाश चंद्र पुत्र स्व राम लाल व मनोज कुमार के द्वारा उनके घर के सम्मुख सीसी मार्ग तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का काम रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने काम रोकने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने लाखन नेगी को इसकी सूचना दे दी। इस पर लाखन ने जान से मारने की धमकी और मकान छोड़कर जाने को कहा। इससे उसके परिवार में भय का माहौल है जिस पर उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!