श्रीनगर गढ़वाल : पंडित जगतराम गौड़ की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलेथा ने चैपिंयनशिप कब्जाई। चौरास स्थित गढ़वाल विवि के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच राइंका धद्दी घंडियाल और राबाइंका मलेथा के मध्य खेला गया।

राबाइंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। राइंका धद्दी घंडियाल ने आठ ओवरों में विपक्षी टीम को 67 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राबाइंका मलेथा ने अंतिम ओवर की पांच गेद पहले ही मैच जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राबाइंका मलेथा की संध्या मैन आफ द सीरीज चुनी गई, जबकि राइंका धद्दी की आरुषी को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ एसडीएम कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता की पहल एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर आयोजक देवेंद्र गौड़, सुबोधनी गौड़, अवधेश गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी, प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष वासुदेव भट्ट, जयकृष्ण पैन्यूली आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)