रस्साकशी में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम बनीं विजेता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गढ़वाल विवि खेल बोर्ड एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही, जबकि आर्यभट्ट छात्रावास उपविजेता रहा। महिला वर्ग में भी शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही और अलकनंदा छात्रावास उपविजेता रहा।


विवि के खेल विभाग के सहायक निदेशक मोहित बिष्ट ने बताया कि स्टॉफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनआईटी की टीम विजेता व गढ़वाल विवि के एजुकेशन विभाग की टीम उप विजेता रही। स्कूल टीम की प्रतियोगिता में एसजीआरआर श्रीनगर विजेता और कान्वेंट स्कूल श्रीनगर की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। कॉलेज टीम में महिला वर्ग में एचएनबीजीयू की टीम विजेता और एनआईटी की टीम उप विजेता रही। पुरूष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में विशाल सिंह प्रथम, अभिषेक भारती द्वितीय और हर्षित सैनी तृतीय रहे। इससे पूर्व बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरिभजन सिंह चौहान ने किया जबकि रस्साकशी प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रो. नारायण सिंह पंवार ने किया। शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि प्रो. मोहन सिंह पंवार रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *