धनेश अध्यक्ष व अजय प्रकाश बनें सचिव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में धनेश उनियाल को क्लब का अध्यक्ष, अजय प्रकाश जोशी को सचिव तथा डॉ. प्रशांत पवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त मनोज कंडवाल को क्लब वाइस प्रेसिडेंट, अर्जुन गोसांई को क्लब फाउंडेशन चेयर, डॉ. वरुण बत्र्वाल को क्लब मेंबरशिप चेयर, सीए वेदव्रत शर्मा को क्लब पब्लिक इमेज चेयर तथा डॉ. राहुल बहुगुणा को क्लब एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर कॉलर-चेंज (पदभार हस्तांतरण) की औपचारिक प्रक्रिया भी की गई। पूर्व अध्यक्ष सुनील बिजल्वाण ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश उनियाल को अध्यक्ष पद का कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। वहीं पूर्व सचिव नवल किशोर जोशी ने नवनिर्वाचित सचिव अजय प्रकाश जोशी को सचिव पद का कॉलर पहनाया। बैठक में पूनम जोशी, बलदेव बिष्ट, सुनील बारगी, हितेन्द्र जोशी, प्रेमवल्लभ नैथानी, महताब पंवार, कृपाल सिंह पटवाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *