हाईवे पर बना हुआ दुर्घटना का खतरा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर क्षेत्र में जगह-जगह हाईवे पर बने सीवर के चैंबर फिर धंसने लगे हैं। यह समस्या सबसे ज्यादा भक्तियाना में देखी जा रही है। पॉलिटेक्निक के सामने से लेकर एनआईटी तक कई स्थानों पर सीवर के चैंबर धंस गए हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत इससे दोपहिया वाहनों के लिए बनी हुई है। रविंद्र प्रसाद, संजय सिंह आदि समय रहते इन चेंबरों को ठीक कराए जाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *