श्रद्धालु जीवन में धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपनाएं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिलकेदार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मौके पर व्यास आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल ने अंतिम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत के संदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति, सत्संग और सदाचार से ही मानव जीवन सफल बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *