पात्र श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारना सरकार का लक्ष्य : विधायक

Spread the love

डोईवाला। उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित श्रमिक किट और सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक बृजभूषण गैरोला ने सैकड़ों श्रमिकों को सामग्री किट का वितरण किया। कहा कि सरकार श्रमिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
आर्यनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिहनित पंजीकृत पात्र 355 श्रमिकों को श्रम विभाग की शिक्षा, पोषण और हाईजीन सामग्री किट वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार की जलकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है। श्रम अधिकारी आनंद शेखर ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से 355 श्रमिकों को किट देने के अलावा 246 श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की गई है। जिसमें 44 तरह की जांच की गई है। कार्यक्रम में सभासद सुरेश सैनी, पंकज शर्मा, प्रमोद रावत, पूर्व प्रधान रामकिशन, विक्रम सिंह नेगी, भारत सिंह नेगी, सुनील नेगी, रविन्द्र बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *