पालिका की टीम ने पकड़ा लावारिस कुत्ता

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस कुत्ते के कारण लोगों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को एक लावारिस कुत्ते की ओर से पांच लोगों को काटने की सूचना के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। पालिका अध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में टीम गठित कर कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया और टीम ने वार्ड नंबर सात रैंतोली में अभियान चलाकर लावारिस कुत्ते को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पालिका अध्यक्ष संतोष रावत भी मौके पर मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए शीघ्र टीम को लगाया गया और कुत्ते को पकड़ लिया गया है। उन्होंने नगरवासियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लावारिस अथवा हिंसक कुत्तों की सूचना पालिका को दें। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए पालिका के व्हाट्सऐप नंबर 8791041698 और टोल फ्री नंबर 18001802930 पर सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *