पुलों के निर्माण में अनावश्यक विलंब न करें

Spread the love

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन मोटर पुलों का कार्य तय समय पर पूरा करें। पुल निर्माण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। डीएम ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में पीएमजीएसवाई के तहत जिले में निर्माणाधीन पुलों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले में निर्माणाधीन 56 में से 45 पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 39 पर एप्रोच रोड भी बन गई है। छह पुलों पर एप्रोच रोड का काम चल रहा है।
11 पुलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम ने पीएमजीएसवाई और पुलों की निर्माणदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र सभी पुलों का कार्य पूर्ण किया जाए। पुलों के साथ एप्रोच रोड का निर्माण भी प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करें।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीसी, वेरिएशन व अन्य तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का नियमानुसार समाधान कर तय सीमा पर सभी निर्माण कार्य पूरा करें। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *