पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने बेस अस्पताल को मेडिकल कंफर्ट सामग्री सौंपी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने बेस अस्पताल, कोटद्वार के मेडिकल वार्ड में भर्ती बीमार, गरीब और असहाय मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कंफर्ट सामग्री उपलब्ध कराई। समिति की ओर से अस्पताल को डायपर, सर्जिकल ग्लव्स, एयर मैट्रेस सहित अन्य आवश्यक सामग्री सौंपी गई।


समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रशासन को सामग्री प्रदान की। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व सैनिक संघर्ष समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल में देश की सेवा की है और अब समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी समिति की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस अवसर पर लेखा निरीक्षक मेहरवान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह, उपाध्यक्ष अनसूया प्रसाद सेमवाल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *