उत्तराखंड

प्रदेश की जनता भाजपा को देगी एकतरफा आशीर्वाद, बनायेंगे पूर्ण बहुमत की सरकार: जेपी नड्डा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी बैठक आयोजित हुई। जिसमें कोर कमेटी के सदस्य राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश चुनाव प्रभारी एंव केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ,केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, वसुंधरा राजे सिंधिया, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सांसद कनकमल कटारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे। इस दौरान आगामी योजनाओं और चुनावी रणनीती को लेकर बारीकी से मंथन किया गया। इसके बाद जेपी नड्डा ने प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया को अपना व्यक्तव्य दिया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार नहीं है, यह गृहलूट सरकार है। जो अपनी जनता और अपने घर को लूटकर दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने में लगी हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की बानगी है ‘‘लाल डायरी’’ जिसमें भ्रष्टाचार के काले कारनामें बंद हैं। कांग्रेस सरकार के पापों का घडा अब भर चुका है। जनता जान चुकी है कि यह सरकार लूट की सरकार है। प्रदेश में प्रतिदिन 18-19 दुष्कर्म के मामले, 7-8 हत्या के मामले प्रतिदिन दर्ज हो रहे हैं। दलितों पर अत्याचार के मामलों की बात करें तो वर्ष 2022 तक 8 हजार मामले दलित उत्पीडन के दर्ज हुए हैं। प्रदेश में हर दिन दलितों पर हमले बढ रहे हैैं, युवाओं के साथ रीट पेपर लीक मामले और अन्य पेपर लीक के मामलों में अत्याचार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज से जनता बेहद आहत है। राजस्थान का गौरवमयी इतिहास रहा है। यहां की जनता अब बहन बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों की बदहाली इस कदर है कि 19500 से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। किसान आत्महत्या करने का मजबूर है। बिगडती कानून व्यवस्था, जंगलराज, दलित और महिला उत्पीडन से प्रदेश शर्मिंदा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर हम आश्वस्त हैं कि जनता का एकतरफा आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और हम 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार ने समाज के साधारण व्यक्ति सहित हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है, जिसमें दलित, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम किया है। केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बल पर हम पूर्ण बहुमत का दावा करते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में चुनाव की दृष्टि से भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं पर बारीकी से चर्चा की गई। प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब गहलोत सरकार को कतई नहीं सहेगी। भाजपा की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान एक सफल अभियान है। आगामी एक अगस्त को जयपुर में विशाल महाआंदोलन किया जाएगा जिसमें सचिवालय घेराव करने के लिए प्रदेश की जनता लाखों की संख्या में जयपुर पहुंच रही है।
भाजपा कोर कमेटी एवं संगठनात्मक बैठक में हुई चर्चा के संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ’नहीं सहेगा राजस्थान’ के तहत एक अगस्त को जयपुर में विशाल प्रदर्शन कर सचिवालय घेराव किया जा रहा है। इसके बाद आने वाले महीनों में प्रदेश सरकार को घेरने और भाजपा संगठन को ओर अधिक मजबूती देने के लिए संभाग, विधानसभा, जिला, शक्ति केन्द्र और मण्डल स्तर पर अनेक कार्यक्रम और यात्राओं की रचना तैयार की गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के राज में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी का खेल जोरों पर चल रहा है, इनके मंत्री ही इन मुद्दों पर अपनी सरकार पर कई बार उंगली उठा चुके हैं। भ्रष्टाचार के खेल में जिन मोहरों को पकड़ कर मुख्यमंत्री मामले की इतिश्री करना चाहते हैं, किंतु प्रदेश की जनता चाहती है कि चोर नहीं, चोर को मां को पकड़ो। प्रधान प्रदेश की जनता 2023 के चुनाव में कमल का बटन दबाकर चोरों की सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मुख्यमंत्री के आईटी विभाग के कार्यलय में पकड़े गए रिश्वत के करोड़ों रुपए में क्या एक ही आरोपी है, डीपी जारोली की असली डोर किसके हाथ में है, बाबूलाल कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए डेढ़ करोड़ किसको दिए, सुरेश ढाका को पैरवी के लिए सुप्रीमकोर्ट का वकील कौन उपलब्ध करा रहा है, लाल डायरी की वास्तविकता को जब धर्मेन्द्र राठौड़ स्वीकार कर रहें है, तो मुख्यमंत्री उसे काल्पनिक क्यों बता रहे हैं? प्रदेश की जनता इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानना चाहती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में प्रदेश महिला अपराध में नम्बर वन हो गया है। एक तरफ महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को आईना दिखाने वाले मंत्री को रातों रात हटाते है और दूसरी तरफ दुष्कर्म के मामले में विधानसभा में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले मंत्री को गले लगाते है। मुख्यमंत्री जी स्वयं दुष्कर्म के 65 प्रतिशत मामले फर्जी बताकर अपराधियों का हौसला बढ़ाते है, सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाए उनके साथ खडी नजर आती है, इसी कारण राजस्थान में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!