बदहाल हालत पर भड़के जिला पंचायत सदस्य

Spread the love

देहरादून। जौनसार-बावर क्षेत्र, तहसील चकराता के बायलाझ्रपिंगवा मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रवीन रावत ह्लप्रिंसह्व ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (ढटॅर) के अधिशासी अभियंता, कालसी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सड़क की खराब गुणवत्ता, विभागीय लापरवाही और निर्माण कार्य में संभावित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए 15 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ढटॅर द्वारा निर्मित पिंगवाझ्रबायला मोटर मार्ग आज क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर की परत और जलभराव के कारण रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, किसान, गर्भवती महिलाएं और अन्य ग्रामीण प्रतिदिन आवाजाही करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
प्रवीन रावत ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया गया था, तो इतनी कम अवधि में इसकी ऐसी स्थिति कैसे हो गई? उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता हुई है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें
बायलाझ्रपिंगवा मोटर मार्ग की तत्काल मरम्मत और पुनस्र्थापन का कार्य शुरू किया जाए।
सड़क की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए तथा गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
सड़क के निर्माण, रखरखाव और मरम्मत पर अब तक स्वीकृत बजट तथा उसके उपयोग का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *