उत्तराखंड

बेरोजगारी और महंगाई पर एनएसयूआई ने निकाली जन आक्रोश रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शहर में जन आक्रोश रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथ में काले झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की अगुवाई में जन आक्रोश रैली की शुरुआत स्वराज आश्रम से हुई। यहां से कार्यकर्ता पटेल चौक, तहसील और कोतवाली होते हुए एसडीम कोर्ट पहुंचे। आक्रोश रैली की समाप्ति वापस स्वराज आश्रम में हुई। जहां सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भोजक ने कहा कि देश में दिनोदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस के दाम आसमान छूने से घरों में चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी पूरी तरह नाकाम रही है। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की आम जनता और युवा अब भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, हर्षित खन्ना, शैलेंद्र सिंह दानू, नाजिम अंसारी, रक्षित बिष्ट, मोहम्मद हुसैन, अविनाश रंधावा, मौंटी नरूला, रक्षित बिष्ट, पंकज सनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!