उत्तराखंड

भगत के प्रयासों से क्षेत्र को मिली 71 करोड़ की सड़कें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के प्रयासों से केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि से क्षेत्र की सड़कों के लिए 71 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली है। भगत ने बताया कि केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि से कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव सरदारनगर बाजपुर केशोवाला कालाढूंगी राज्य मार्ग संख्या 61 को मंजूरी मिल चुकी है। अर्थात बैलपड़ाव से बन्नाखेड़ा मोटर मार्ग को सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इसके तहत बैलपड़ाव से बन्नाखेड़ा के बीच बदहाल 7 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य मार्ग हल्द्वानी (देवलचौड़) मटकोटा दिनेशपुर गदरपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके तहत 51 करोड़ की लागत से 21 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। विकास ने बताया कि बैलपड़ाव बन्नाखेड़ा मार्ग के लिए कैबिनेट मंत्री भगत काफी लबे समय से प्रयास कर रहे थे। कोविड महामारी के चलते इस कार्य में विलंब हुआ। इस मार्ग को मंजूरी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, धर्मदत्त सती, हरीश कांडपाल, सुरेन्द्र बोरा, जसवंत सिंह, मनप्रीत कौर, गुरुबख्श सिंह, ललित आर्य, राजपाल सिंह, जलविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, कृपाल सिंह, दीवान बिष्ट, रेशम सिंह, अजय कंबोज, अनिल कंबोज, मेजर सिंह, गोपाल जिंदल ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!