उत्तराखंड

भारतीय संस्ति ने विश्व को नई दृष्टि दीरू आरिफ मोहम्मद खान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में आयोजित तीन दिवसीय वेद विज्ञान संस्ति महाकुंभ के समापन सत्र में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की संस्ति ने विश्व को नई दृष्टि दी है, इसने मानवता का दिव्यताकरण और दिव्यता का मानवीयकरण करने का कार्य किया है। भारतीय संस्ति ज्ञान के प्रति प्रतिबद्घता रखना सिखाती है और भारतीय संस्ति विभेदकारी न होकर समावेशी है, क्योंकि इसमें आत्मा को आधार माना गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी मात्र एक विश्वविद्यालय नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय से बढ़कर है। क्योंकि यहां आत्मबोध की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की सभी शाखाओं में आध्यात्मिक दृष्टिकोण भारतीय ज्ञान परंपरा की देन है और हमें इस विरासत पर गर्व होना चाहिए। विवि के कुलाधिपति ड़ सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद ने ईश्वर, वेद और सत्य के लिए अपने जीवन को देश के लिए समर्पित किया था तथा उनके शिष्य स्वामी श्रद्घानन्द ने देश की चेतना में भारतीयता के बीज रोपित किए। आजादी के आंदोलन में स्वामी श्रद्घानन्द की अग्रणीय भूमिका थी। कुलपति प्रो़ सोमदेव शतांशु ने कहा कि वैदिक ज्ञान-विज्ञान और वेद के वास्तविक स्वरूप की स्थापना स्वामी दयानंद ने की थी। गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्वामी विवेकानंद ने कहा कि हम सब को माली की तरह गुरुकुल की रक्षा करनी चाहिए। संचालन ड़ अजय मलिक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो़ सुनील कुमार ने किया। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालष्ण ने कहा कि महापुरुष संसार की विति से प्रेरित होकर सृजन करने का कार्य करते हैं। ऐसा ही कार्य स्वामी दयानंद और स्वामी श्रद्घानन्द ने किया था। उन्होंने समाज को अपने तपोबल से नई दिशा दिखायी। आचार्य बालष्ण ने कहा कि हमें स्वामी श्रद्घानन्द का अनुगामी बनना चाहिए और अनुगामी बनने के लिए साधन नहीं समर्पण की आवश्यकता है। हरिद्वार सांसद ड़ रमेश पोखरियाल श्निशंकश् ने कहा कि वेद के ज्ञान से ही सम्पूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्घि संभव है। पश्चिम की संस्ति दुनिया को बाजार मानती है और हमने विश्व को एक परिवार माना है। समापन समारोह में सांसद ड़ सत्यपाल सिंह के जीवन पर केन्द्रित ड़ सत्यपति तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक श्सत्यश् का विमोचन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो़ ब्रह्मदेव के सम्पादन में निकलने वाली शोध पत्रिक श्गुरुकुल पत्रिकाश् के नूतन अंक का विमोचन भी किया गया। महामंडलेश्वर उमाकांत सरस्वती, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक प्रो़ प्रभात कुमार, प्रो़ सुचित्रा मलिक, प्रो़ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रो़ डीएस़ मलिक, आधुनिक भीम विश्वपाल जयंत, स्वामी आदित्यवेश, स्वामी अग्निव्रत नैष्ठिक, ड़ दीनानाथ, प्रो़ ओम प्रकाश पाण्डेय, ज्वलंत शास्त्री, ड. गगन माटा, ड़ अरुण कुमार, ड़ शिव कुमार चौहान, ड़ अजित तोमर, ड़ पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, हेमन्त नेगी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!