महिलाओं को सिखाए एआई और साइबर सुरक्षा के गुर

Spread the love

ऋषिकेश, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में ह्यआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर राज्य स्तरीय महिला जागरूकता एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, ऋषिकेश नगर निगम के महापौर शंभू पासवान, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी के साथ उसका सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल सीखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, विज्ञान एवं तकनीक समेत अनेक क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रहा है। महिलाओं को एआई के क्षेत्र में अपने कौशल विकसित करने के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी विकास ने कृषि, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में कार्यप्रणाली को तेजी से बदला है। उन्होंने एआई और आधुनिक तकनीकों के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *