श्रीनगर गढ़वाल : एमबीबीएस इंटन्र्स के मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग के लिए मेडिकल कॉलेज के इंटन्र्स ने कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में इंटन्र्स ने वर्तमान में मिल रहे 17 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इंटन्र्स का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे मरीजों की देखभाल, वार्ड एवं ओपीडी सेवाओं के साथ ही आपातकालीन और नाइट ड्यूटी समेत विभिन्न क्लिनिकल जिम्मेदारियां निभाते हैं। उनकी जिम्मेदारियों और कार्यभार को देखते हुए वर्तमान स्टाइपेंड में सम्मानजनक वृद्धि की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में डॉ. जतिन फुलेरा, डॉ. मानव शर्मा, डॉ. कृतिका, डॉ. आदित्य जैन, डॉ. यश जिंदल, डॉ. केशव मित्तल, डॉ. प्रेरणा, डॉ. सुरभि नेगी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)