कोटद्वार-पौड़ी

रंगोली प्रतियोगिता में दीपा रही अव्वल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किंगडम आफ हेवन चाइल्ड केयर संस्था की ओर से महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में दीपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नवीन व निधि मैसी ने महिलाओं को उनके अधिकारों से जानकारी दी। कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे रही हैं। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में की टीम प्रथम स्थान पर रही। चम्मच रेस में लता, प्रणा, राधा, चीयर रेस में पूनम, कविता, लता, रंगोली में दीपा, सुषमा, कविता अलका ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर गीता वर्मा, गौरव नेगी, संजू, सोनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!