कोटद्वार-पौड़ी

पुलिस ने महिलाओं को बताए उनके अधिकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कोटद्वार पुलिस की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक ममता मखलोगा ने कहा कि पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें। उन्होंने गौर शक्ति ऐप व साइबर अपराध के बारे में भी बताया। कहा कि वर्तमान में लगातार साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। जागरूकता के माध्यम से ही हम साइबर अपराध से बच सकते हैं। किसी भी अंजान व्यक्ति को फोन पर अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी न दें। ठगी होने पर तुरंत पुलिस व संबंधित बैंक से संपर्क करें। कार्यशाला में पुलिस ने महिलाओं से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने की भी अपील की। कहा कि इसके माध्यम से वह अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। अपने आसपास किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी भी पुलिस को दें। इस मौके पर सुमन पांथरी, कोमल राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!