भागवत कथा श्रवण से दूर होते हैं समस्त कष्ट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भागवत कथा महापुराण के पांचवे दिन वेदाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर स्थित खंतवाल मोहल्ले में चल रही भागवत कथा में पंडित देवी प्रसाद ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। आज मनुष्य भगवान भक्ति छोड़कर विषय वस्तुओं को भोगने में लगा हुआ है। कहा कि भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है। भागवत कथा वैराग्य को जागृत करने वाली कथा है। भगवान की कृपा से ही मनुष्य को भागवत कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। इस मौके पर आचार्य कृष्णानंद गोदियाल, रमेश चंद, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।