रथयात्रा 16 जुलाई को

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : इस्कॉन की ओर से श्रीनगर में पहली बार भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। रथयात्रा का शुभारंभ सराफा धर्मशाला से होगा। इसके बाद रथ यात्रा गोला बाजार, गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गुरुद्वारा रोड, हनुमान मंदिर रोड और बांसवाड़ा होते हुए नगर भ्रमण करेगी। आयोजकों ने बताया कि श्रीनगर में पहली बार इस स्तर पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *