लैंसडाउन-फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडाउन : लैंसडाउन छावनी क्षेत्र के निवासियों ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लैंसडाउन-फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। छावनीवासियों का कहना है कि मार्ग की सीमित चौड़ाई के कारण यातायात संचालन में दिक्कतों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मार्ग की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराकर चौड़ीकरण की कार्य योजना तैयार की जाए तथा आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर कार्य को जल्द शुरू कराया जाए। कांग्रेस नेता गंभीर सिंह ने छावनीवासियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि लैंसडाउन-फतेहपुर मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। कहा कि मार्ग का चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित से जुड़े इस मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। छावनीवासियों ने भी उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री स्तर से मामले का संज्ञान लेकर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *