उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी उक्रांद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। लोकसभा चुनाव की तैयारी में उत्तराखंड क्रांति दल भी जुट गई है। उक्रांद की नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 18 दिसंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक होने जा रही है। बैठक में लोकसभा के साथ ही आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों को खाका तैयार किया जाएगा। उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने बताया कि 17 सितंबर 2023 को हुए महाधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था। महाधिवेशन के बाद अब 18 और 19 दिसंबर को देहरादून जिला पंचायत हाल में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर विचार मंथन होगा। इस दो दिवसीय बैठक में सांगठनिक, राजनीतिक, चुनावी तैयारियों को लेकर चरणबद्घ कार्यक्रम तय किए जाएंगे। वार्ड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर माहौल तैयार किया जाएगा। पार्टी नए जोश, नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। राज्य के लोगों को भी समझ आ गया है कि उनके अहम विषयों की चिंता सिर्फ क्षेत्रीय दल के रूप में उक्रांद ही कर सकता है। राष्ट्रीय दलों ने 23 साल सिर्फ इस राज्य के संसाधनों को लूटने का ही काम किया है। इस पर अब विराम लगाने का निर्णायक समय आ गया है। राज्य के संसाधनों पर राज्य के लोगों का पहला अधिकार सुनिश्चित कराया जाएगा। दोनों राष्ट्रीय दलों की राज्य विरोधी नीतियों को सार्वजनिक किया जाएगा। इन राज्य विरोधी दलों को पूरी तरह बेनकाब किया जाएगा। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ ही जिला और महानगर अध्यक्ष और प्रभारी भाग लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!