काशीपुर । एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने उसे बीमारी के कारण मौत होना बताया, जबकि मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पति ने बीमारी के चलते उसकी मृत्यु होने की बात कही है। जबकि मृतका के पिता ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सांईधाम कालोनी निवासी रोहित ने दो वर्ष पूर्व जसपुरखुर्द बांसियोंवाला निवासी यशी से प्रेम विवाह किया था। उसके एक आठ माह का बच्चा है। यशी की बुधवार-बृहस्पतिवार रात एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राजेश कुमार ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर अपनी बेटी की हत्या हो जाने की आशंका जताई। आरोप है कि विवाहिता को जलाकर मारा गया है। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला और आईटीआई थाने की एसआई मीनाक्षी मनराल ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।