सामान्य ज्ञान में दिव्यांशु, निबंध में आंचल, भाषण में दिव्यांशी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पौड़ी के सीआरसी कंडारा के राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में सामाजिक संस्था समळौण द्वारा शैक्षिक उत्थान एवं पर्यावरण विषय पर बाल युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है, क्योंकि आज के बच्चे कल के भारत है, बिगड़ते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए समलौण संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निसंदेह हम सबके लिए प्रेरणादायक है, जिसे हमें अपने जीवन में क्रियान्वित करना होगा।
इस अवसर पर समळौण आन्दोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी मंमगाई ने कहा कि हमारी संस्था समळौण छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के साथ-साथ उनके शैक्षिक को उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती आ रही है, ताकि बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के साथ*-साथ उनकी शैक्षिक गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया जा सके। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिव्यांशु मंमगाई कक्षा 10 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा ने प्रथम, अन्नपूर्णा कक्षा 11 ने द्वितीय एवं स्वर्णिका कक्षा 12 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में आंचल कक्षा 12 लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी ने प्रथम, अनुष्का कक्षा 9 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा ने द्वितीय, तुम्हारी स्वर्णिमा कक्षा 12 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी कक्षा 12 लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी ने प्रथम, प्राची कक्षा 9 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल ने द्वितीय, लविका कक्षा 10 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि समलौण संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे और वृक्षों के प्रति भावनात्मक लगाव रखकर उन्हें काटने से बचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर शिक्षक सुरेश पंवार, सुनील बमराड़ा, विश्वपति डबराल, सुजाता मैठाणी, नरेश बडोनी, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिनेश नौटियाल एवं समलौण आंदोलन के जिला संयोजक पवन पटवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *