जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन

Spread the love

28 नवंबर 2026 को होगी प्रवेश परीक्षा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण, पौड़ी गढ़वाल में सत्र 2026-27 कक्षा-6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आंमत्रित किये गये है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के माता-पिता जनपद पौड़ी गढ़वाल के बोनाफाइड निवासी हो तथा जिनकी जन्मतथि 01/05/2015 से 31/07/2017 के बीच हो एवं जिन्होंने कक्षा 3 सत्र 2024-25 एवं कक्षा 4 सत्र 2025-26 में नियमित अध्ययन के साथ उत्तीर्ण की हो वे पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण, पौड़ी गढ़वाल में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 हेतु 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह आवेदन नवोदय विद्यालय की वेबसाइट के प्रवेश पोर्टल पर नि:शुल्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *