श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली की बैठक में कारगिल शौर्य दिवस के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सामुदायिक मिलन केंद्र पर ताला तोड़कर दूसरा ताला जड़ दिए जाने पर पूर्व सैनिकों ने रोष जताया। कहा गया कि इस मामले में उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को भी पत्र दिया गया था, लेकिन पत्र का कोई जवाब नहीं मिला। संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने कहा कि संगठन की ओर से 26 जुलाई को शौर्य दिवस मनाया जाना है, लेकिन उसके लिए उनके पास कोई जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सामुदायिक मिलन केंद्र खुलवाने की मांग की। कहा कि यदि ताला नहीं खुलता तो पूर्व सैनिक अपने स्तर से अग्रिम कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। (एजेंसी)