सीएमओ ने किये 32 अल्ट्रासाउंड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने स्वयं अल्ट्रासाउंड जांच की जिम्मेदारी संभाली है। गुरूवार को मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों में कुल 32 अल्ट्रासाउंड किए गए। जिसमें 25 गर्भवती महिलाएं भी शामिल रही।
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सीएचसी में मौजूद गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव करने की सलाह देने के साथ ही मातृत्व सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सभी एएनएम व आशा कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर नियमित ट्रैकिंग करने हेतु व प्रसव के दौरान उन्हें समय पर प्रसव केंद्र तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह, एएनएम मंजू नेगी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अरूण पोखरियाल सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *