गढ़वाल विवि में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र होगा स्थापित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केन्द्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय की 24वीं विद्यापरिषद् की बैठक में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केन्द्र के स्थापना की अनुशंसा की गयी थी। इसी क्रम में कार्यपरिषद् की 32वीं बैठक में इसका अनुमोदन कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने गुरूवार को इसकी अधिसूचना करते हुए बताया कि उक्त केन्द्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (मुक्त एवं दूरस्थ ज्ञान अर्जन कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) विनियम 2020 के प्राविधानों के अनुरूप स्थापित किया गया है तथा इन विनियमों में निर्दिष्ट दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *