अंग्रेजी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता में अयान सैफी, खुशी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शांति बल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया गया। इस मौके पर अंतर विद्यालयी अंग्रेजी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में अयान सैफी, आशीष, अलीना, वरिष्ठ वर्ग में खुशी, जिया भट्ट, अमन ध्यानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हर साल 23 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है, जो अंग्रेजी के विकास, इतिहास और वैश्विक प्रभाव को सम्मानित करता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है, जो प्रसिद्ध साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जन्म और पुण्यतिथि का प्रतीक है। इसका उद्देश्य बहुभाषावाद, सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और अंग्रेजी को एक अंतरराष्ट्रीय संवाद सूत्र के रूप में प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर अंतर विद्यालयी अंग्रेजी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंग्रेजी भाषा का इतिहास, अंग्रेजी भाष और व्याकरण से संबंधित 50 प्रश्न हल करने थे। प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक और वरिष्ठ वर्ग में 175 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अंजलि केष्टवाल, पुष्पाजुयाल और नीतू बिष्ट ने निभाई। इस अवसर पर मधुमिता जखमोला, चंद्रशेखर, कमलेश रावत, विष्णु प्रताप, सुहानी रतूड़ी, पृथ्वी पाल सिंह, सोनू रावत, पूजा, स्नेहा रावत, प्रियंका चतुर्वेदी, पूजा रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *