चुनौतियों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना जरूरी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव में कक्षा 11 के तीन दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यशाला में विकासखंड कल्जीखाल, यमकेश्वर और कोट के 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों के साथ ही उद्यमशील मानसिकता के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना आवश्यक है। प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र राणा ने कहा कि प्रशिक्षण तभी सफल माना जाएगा, जब प्रतिभागी इससे प्राप्त ज्ञान और कौशल को विद्यार्थियों तक पहुंचाकर उनके व्यवहार और व्यक्तित्व में समाहित कर सकें। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवक्ता विनय चौधरी, सरिता जोशी, डॉ. शिव कुमार भारद्वाज, कौशलम प्रशिक्षण की समन्वयक अनुजा मैठाणी, उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की सुनीता राणा मौजूद रहीं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *