रक्तदान शिविर में 105 लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए मुस्लिम समाज की ओर से ईद मिलाद उन नबी और रक्षाबंधन के अवसर पर मस्जिद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 105 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया, जबकि रक्तदान के लिए पहुंचे करीब 20 लोग स्टोरेज की समस्या के कारण रक्तदान नहीं कर सके। बुधवार सुबह से ही मस्जिद परिसर में रक्तदान करने वालों की लंबी कतार लगी रही। बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश के नेतृत्व में उनकी टीम सुबह से शाम तक रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त संग्रह कार्य में जुटी रही। रक्त संग्रह की निर्धारित क्षमता पूरी होने के कारण करीब 20 रक्तदाता खून दान नहीं कर सके। इस अवसर पर परवेज अहमद, जामीन अंसारी, नजमुल राव, जावेद हैदर, जावेद अहमद, वकील अहमद, अकील, मुकीम, गुलफाम, लक्की, शाकिर, फरमान, पप्पू, शाह आलम, इरशाद और शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *