जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने गुरूवार को लैंसडौन कोतवाली का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना के अलावा शस्त्रों की जांच की है। कोतवाल को शस्त्रों की बराबर साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी कोतवाली लैंसडौन सहित सभी कर्मिकों को अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रख-रखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया।
गुरूवार को सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल लैंसडौन कोतवाली पहुंची। उन्होंने थाना कार्यालय, भोजनालय, कर्मचारी बैरक तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति व मालखाने का निरीक्षण करते हुये मालखाने में रखे लम्बित मालों तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया। सीओ ने थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों एवं थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही थाने को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने को कहा।